ब्लैक टी पीने के हैरान कर देने वाले फायदे

Black Tea

चाय के शौकीन लोग अब दूध वाली चाय की बजाय ब्लैक टी को ज़्यादा पसंद कर रहे हैं। वजह भी साफ है, ब्लैक टी सिर्फ स्वाद में दमदार नहीं होती बल्कि सेहत के लिए भी खजाना है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने से लेकर दिल की बीमारियों का खतरा घटाने तक कई कमाल करती है। ब्लैक टी में कैफीन मौजूद होता है, जो ग्रीन टी से ज़्यादा लेकिन कॉफी से कम होता है। तो आइए जानते हैं ब्लैक टी के बेहतरीन फायदे।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मददगार

अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो ब्लैक टी आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। रिसर्च बताती है कि ब्लैक टी मोटापा और हाई कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करती है। इतना ही नहीं, एक स्टडी में पाया गया कि सिर्फ एक हफ्ते में यह ब्लड शुगर लेवल को करीब 18% तक कम कर सकती है। यानी, ब्लैक टी पीने वाले लोगों में डायबिटीज़ का खतरा भी काफी हद तक घट जाता है।

दिल को रखे हेल्दी

ब्लैक टी में मौजूद फ्लेवोनोइड एंटीऑक्सीडेंट्स दिल के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। यही एंटीऑक्सीडेंट्स आपको सब्जियों, फलों, डार्क चॉकलेट और रेड वाइन में भी मिलते हैं। अगर आप रोज़ाना ब्लैक टी पीते हैं, तो दिल की बीमारियों और हार्ट अटैक का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

स्ट्रोक का खतरा घटाए

कई रिसर्च में सामने आया है कि नियमित रूप से ब्लैक टी पीने से स्ट्रोक का रिस्क कम होता है। यानी यह एक तरह से आपके ब्रेन की हेल्थ को भी सुरक्षित रखती है।

तनाव को करे दूर

आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में तनाव आम बात हो गई है। ऐसे में ब्लैक टी आपके लिए बेस्ट साथी साबित हो सकती है। यह शरीर में बनने वाले तनाव हार्मोन कोर्टिसोल को बैलेंस करती है। नतीजा, आपका मूड बेहतर रहता है और टेंशन दूर भागती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *