अजय देवगन की हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म “सन ऑफ सरदार 2” दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही। जहां लोग आज भी “सैयारा” और “महावतार नरसिंह” जैसी फिल्में देखकर एंजॉय करते हैं, वहीं इस फिल्म के लिए थियेटर्स में भीड़ नहीं जुट पाई।
पहला पार्ट था सुपरहिट
2012 में आई “सन ऑफ सरदार” ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था जिसने वर्ल्डवाइड ₹161.48 करोड़ का कलेक्शन किया था। डोमेस्टिक नेट कलेक्शन ₹88.68 करोड़ रहा था।
2012 में आई “सन ऑफ सरदार” का बजट करीब ₹30 करोड़ था, जो उसकी कमाई को देखते हुए काफी शानदार माना गया था। भारत में फिल्म को “सुपरहिट” का दर्जा मिला। खास बात ये रही कि रिलीज़ के समय इसका सामना एक बड़ी फिल्म से हुआ था, फिर भी इसने शानदार कमाई की।
लेकिन फिल्म का दूसरा पार्ट काफी फीका निकला
2025 में रिलीज़ हुई “सन ऑफ सरदार 2” ने पहले 9 दिनों में दुनियाभर से सिर्फ ₹49 करोड़ (ग्रॉस) कमाए। डोमेस्टिक नेट कलेक्शन 10 दिनों में लगभग ₹42 करोड़, जिसमें पहले हफ्ते की कमाई करीब ₹33 करोड़ रही।
आपको बता दे की “सन ऑफ सरदार 2” का बजट ₹150 करोड़ है। पहले वीकेंड के बाद फिल्म की कमाई में तेज गिरावट आई। दूसरी फिल्मों के मुकाबले यह टिक नहीं पाई और इसे “अंडरपरफॉर्मिंग” माना गया। फिलहाल, इसका ब्रेक-ईवन प्वॉइंट छूना भी मुश्किल लग रहा है।
पहला पार्ट जहां दर्शकों के दिल और जेब दोनों जीतने में सफल रहा, वहीं दूसरा पार्ट बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी मिसफायर साबित हुआ।