Coolie Trailer Launch: रजनीकांत का दमदार एक्शन, आमिर खान का सरप्राइज कैमियो!

Coolie Trailer

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर धमाकेदार एक्शन अंदाज़ में लौटे हैं। उनकी नई फिल्म “कूली” का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है और फैंस के बीच जबरदस्त चर्चा में है। डायरेक्टर लोकेश कनगराज की इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में रजनीकांत के साथ एक और बड़ा सरप्राइज है — बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान का खास कैमियो!

14 अगस्त को होगी “कूली” की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर

“कूली” 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी, और उसी दिन इसका मुकाबला ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की बहुचर्चित फिल्म “वॉर 2” से होगा। यानी स्वतंत्रता दिवस की छुट्टियों में दर्शकों को जबरदस्त सिनेमाई मुकाबला देखने को मिलेगा।

फिल्म में रजनीकांत के साथ तेलुगु सुपरस्टार नागार्जुन, कन्नड़ स्टार उपेंद्र, श्रुति हासन भी नजर आएंगे, खास कैमियो में आमिर खान भी दिखने वाले है।

ट्रेलर में रजनीकांत का किरदार देवा, एक पूर्व गोल्ड स्मगलर के रूप में नजर आते है। देवा अपनी पुराने गैंग को फिर से इकट्ठा करता है और इस बार उनके पास एक खास हथियार है — सोने की एंटीक घड़ियों में छुपाई गई हाईटेक टेक्नोलॉजी।

“जेलर” की जोड़ी फिर से साथ

संगीत दिया है अनिरुद्ध रविचंदर ने, जो इससे पहले रजनीकांत के साथ 2023 की सुपरहिट फिल्म “जेलर” में काम कर चुके हैं। फिल्म को सन पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया था।

‘ए सर्टिफिकेट’ ने बढ़ाया सस्पेंस

फिल्म को सेंसर बोर्ड से ‘A’ सर्टिफिकेट मिला है, यानी इसमें जबरदस्त एक्शन, इंटेंस सीन्स हो सकता है। खास बात यह है कि यह, डायरेक्टर लोकेश कनगराज की पहली फिल्म है जिसे A सर्टिफिकेट मिला है। रजनीकांत की भी 80 के दशक के बाद पहली A-रेटेड फिल्म है।

ट्रेलर में छिपे इमोशनल पंच और कमल हासन कनेक्शन?

एक खास सीन में श्रुति हासन और रजनीकांत का एक इमोशनल डायलॉग चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें श्रुति अपने पिता के बारे में बात करती हैं और रजनीकांत कहते हैं कि वह उनका “दोस्त पहले” हैं। फैंस इसे कमल हासन के लिए एक छुपा हुआ ट्रिब्यूट मान रहे हैं।

“कूली” एक मसालेदार एक्शन ड्रामा लगता है, जिसमें रजनीकांत का स्वैग, आमिर खान का सरप्राइज और साउथ के सुपरस्टार्स का साथ — दर्शकों को फुल ऑन एंटरटेनमेंट देने वाला है।

अब देखना ये है कि “कूली” और “वॉर 2” की इस टक्कर में कौन बाज़ी मारता है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *