टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने आ रहे हैं, और इस बार दोनों की भिड़ंत होगी खतरनाक अंदाज़ में ‘बागी 4’ में होगी। सोमवार को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने बागी 4 का टीज़र रिलीज किया, जो खून और हिंसा से भरपूर एक्शन का तगड़ा डोज़ है।
1 मिनट 49 सेकंड लंबे इस टीज़र में टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त आमने-सामने नज़र आते हैं। वीडियो में कई चौंकाने वाले सीन हैं, जैसे कि संजय दत्त जलते हुए कटे हुए हाथ से सिगार जलाते दिखते हैं। वहीं, टाइगर श्रॉफ बगैर पलक झपकाए चाकू और तलवार से दुश्मनों को ढेर कर देते हैं इतना ही नहीं स्क्रू ड्राइवर वाला सिन भी काफी इंटरेस्टिंग लग रहा है। एक्शन में सोनम बाजवा और हरनाज़ संधू भी अपना दम दिखाती नज़र आती हैं।
फिल्म में टाइगर श्रॉफ की रॉनी के रूप में वापसी हो रही है, और इस बार उनका अंदाज़ पहले से भी ज्यादा खतरनाक और बेखौफ है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ रॉनी के रूप में लौट रहे हैं, अपने सबसे निर्दयी अवतार में, बदले की आग से भरे, हथियारों से लैस और ऐसे गुस्से के साथ।
टीज़र के बाद सोशल मीडिया पर बागी 4 की तुलना मलयालम थ्रिलर मार्को से भी हो रही है, जिसे अब तक की सबसे हिंसक भारतीय फिल्म माना जाता है। कई लोग मान रहे हैं कि बागी 4 इस मामले में उसे टक्कर दे सकती है। इतना ही नहीं बागी 4 की तुलना रणबीर कपूर की एनिमल से हो रही है।
साजिद नाडियाडवाला द्वारा लिखी और निर्मित, तथा ए. हर्षा के निर्देशन में बनी यह फिल्म शानदार एक्शन, धमाकेदार ड्रामा और खून-गुस्से से भरे फाइनल क्लैश का वादा करती है। बागी 4 फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।