ट्विटरX ने घटाई ब्लू टिक वेरिफिकेशन की कीमत!

Elon Musk

अगर आप भी ट्विटर (अब TwitterX) पर ब्लू टिक लेने का सोच रहे थे लेकिन कीमत देखकर पीछे हट गए थे, तो अब आपके लिए खुशखबरी है! ट्विटरX ने भारत में ब्लू टिक वेरिफिकेशन की कीमतें काफी हद तक कम कर दी हैं। इस कटौती का मकसद है ज्यादा से ज्यादा भारतीय यूज़र्स को जोड़ना।

आइए जानते हैं अब TwitterX के प्लान्स में क्या कुछ बदला है और आपको क्या-क्या मिलेगा…

भारत में TwitterX के तीन नए प्लान्स

🔹 1. बेसिक प्लान – सिर्फ ₹170/महीना
अब TwitterX का बेसिक प्लान केवल ₹170 में मिलेगा।

इस प्लान में आप:

  • अपने पोस्ट को एडिट कर सकते हैं
  • वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं
  • बैकग्राउंड में वीडियो चला सकते हैं
  • लंबे पोस्ट भी लिख सकते हैं

🔷 2. प्रीमियम प्लान – अब सिर्फ ₹427 (वेब पर) / ₹470 (मोबाइल पर)
पहले यह प्लान ₹900 का था, लेकिन अब इसमें लगभग 48% की कटौती की गई है।

इसमें मिलते हैं:

  • ब्लू वेरिफिकेशन टिक ✅
  • क्रिएटर टूल्स जैसे X Pro और एनालिटिक्स
  • Grok AI चैटबॉट की हाई यूसेज लिमिट

🟦 3. प्रीमियम+ प्लान – अब ₹2570 (वेब पर) / ₹3000 (मोबाइल पर)
पहले इसकी कीमत ₹5100 थी, लेकिन अब इसमें भी लगभग 48% की कटौती हुई है।

इस प्लान में मिलते हैं:

  • प्रीमियम प्लान के सारे फीचर्स
  • बिना किसी ऐड के अनुभव
  • रिप्लाई बूस्ट
  • लंबी-लंबी आर्टिकल्स लिखने की सुविधा

ट्विटरX ने भारत में ही कीमत क्यों घटाई?

भारत में ट्विटरX को विज्ञापनों से ज्यादा कमाई नहीं हो रही थी। ऐसे में कंपनी ने अपनी कमाई के नए रास्ते खोलने और यूज़र बेस बढ़ाने के लिए सब्सक्रिप्शन प्लान्स को सस्ता कर दिया है। इससे ज्यादा लोग जुड़ेंगे और कंपनी का नेटवर्क भी मजबूत होगा।

TwitterX से पैसे कैसे कमाएं?

अगर आप भी ट्विटरX पर एक्टिव हैं, तो यहां कुछ तरीके हैं जिनसे आप कमाई कर सकते हैं:

  • Ad Revenue Sharing

    वेरिफाइड क्रिएटर्स के साथ ट्विटरX विज्ञापन का हिस्सा शेयर करता है। इसके लिए आपके पास X Premium होना चाहिए और पिछले 3 महीनों में 50 लाख से ज्यादा इम्प्रेशन्स होने चाहिए।

    • Sponsored Tweets और Brand Deals

    अगर आपके फॉलोअर्स की संख्या ज्यादा है, तो ब्रांड्स आपसे खुद जुड़ना चाहेंगे।

    • Digital Products या अपने प्रोडक्ट्स बेचना

    ट्विटरX एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म है अपने प्रोडक्ट्स प्रमोट करने का।

    • Affiliate Marketing

    आप Amazon, Flipkart जैसी साइट्स के प्रोडक्ट्स प्रमोट करके कमीशन कमा सकते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *