महावतार नरसिम्हा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

Mahavatar Narsimha

एनिमेटेड फिल्में अब सिर्फ बच्चों के लिए नहीं रह गईं — इसका ताज़ा उदाहरण है ‘महावतार नरसिम्हा’! होम्बले फिल्म्स के प्रेजेंटेशन और कलीम प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी इस फिल्म ने रिलीज़ के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है। अश्विन कुमार द्वारा निर्देशित यह फिल्म प्रह्लाद की कथा और भगवान विष्णु के चौथे अवतार नरसिम्हा के प्रकट होने की गाथा को बेहद प्रभावशाली अंदाज़ में पेश करती है।

दूसरे वीकेंड पर 100% की उछाल!

‘महावतार नरसिम्हा’ ने अपनी रिलीज़ के बाद पहले ही शानदार ओपनिंग करते हुए ₹1.35 करोड़ की कमाई की थी। लेकिन असली धमाका दूसरे हफ्ते में देखने को मिला, जब शनिवार को फिल्म ने ज़बरदस्त छलांग लगाते हुए ₹11.25 करोड़ की कमाई कर डाली।

भारत में 79 करोड़ का आंकड़ा पार, वर्ल्डवाइड 83 करोड़ क्लब में एंट्री!

फिल्म ने भारत में अब तक ₹79 करोड़ से ज़्यादा की कमाई कर ली है और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इसका कुल कलेक्शन ₹83 करोड़ को पार कर चुका है। यह किसी भी एनिमेटेड फिल्म के लिए चौंकाने वाला ग्रोथ है — और वो भी तब जब फिल्म को अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2, विजय देवरकोंडा की किंगडम और सिद्धांत चतुर्वेदी व तृप्ति डिमरी की धड़क 2 जैसी फिल्मों से कड़ी टक्कर मिल रही है।

दर्शकों को भा गई क्लासिक कहानी की एनिमेटेड पेशकश

फिल्म में प्रह्लाद और उनके अत्याचारी पिता हिरण्यकश्यपु की कथा दिखाई गई है। जब अधर्म चरम पर पहुंचता है, तब भगवान विष्णु नरसिम्हा रूप में प्रकट होकर धर्म की स्थापना करते हैं, यह फिल्म दर्शकों को रोंगटे खड़े कर देने वाला अनुभव देता है।

आने वाले हैं और भी ‘महावतार’!

‘महावतार नरसिंह’ की सफलता से उत्साहित होकर मेकर्स ने इसके आगे की फिल्मों का भी ऐलान कर दिया है। आने वाले सालों में ये फिल्में रिलीज़ होंगी:

महावतार परशुराम – 2027
महावतार रघुनंदन – 2029
महावतार द्वारकाधीश – 2031
महावतार गोकुलानंद – 2033
महावतार कल्कि (दो भागों में) – 2035 और 2037

ऐसा लग रहा है कि आने वाले वर्षों में एनिमेटेड फिल्मों की दुनिया में एक नया अध्याय लिखा जाएगा, और ‘महावतार’ फ्रेंचाइज़ इसका केंद्र बनने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *