सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल अपने ग्राहकों को खुश करने के लिए लगातार नए-नए प्लान लेकर आ रही है। इस बार कंपनी ने ऐसा ऑफर पेश किया है, जिसे सुनकर बाकी टेलीकॉम कंपनियों की टेंशन बढ़ सकती है। दरअसल, BSNL ने हाल ही में 200 रुपये से भी कम कीमत वाला एक जबरदस्त प्लान लॉन्च किया है।
क्या है BSNL का नया ऑफर?
BSNL ने अपने आधिकारिक X (Twitter) हैंडल पर इस प्लान की जानकारी शेयर की। कंपनी ने बताया कि इस सस्ते रिचार्ज प्लान की कीमत सिर्फ ₹199 रखी गई है। खास बात यह है कि इसमें यूजर्स को मिल रहा है:
- अनलिमिटेड कॉलिंग
- 2GB डेली डेटा
- 100 SMS प्रतिदिन
- और यह सब पूरे 30 दिन की वैलिडिटी के साथ।
यानी सिर्फ ₹199 में यूजर्स को एक महीने तक अनलिमिटेड कॉलिंग, इंटरनेट और मैसेज का मज़ा मिलेगा।
मिलेगा 60GB डेटा और फ्री रोमिंग
इस प्लान के फायदे यहीं खत्म नहीं होते। BSNL के इस ऑफर में यूजर्स को पूरे भारत में फ्री नेशनल रोमिंग भी मिल रही है। साथ ही रोजाना 2GB डेटा मिलेगा, यानी पूरे महीने में कुल 60GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं।
प्राइवेट कंपनियों से ज्यादा फायदेमंद
BSNL ने इस प्लान का मुकाबला निजी कंपनियों से भी किया है। कंपनी के मुताबिक, प्राइवेट टेलीकॉम ऑपरेटर ₹199 में सिर्फ 14 दिन की वैलिडिटी देते हैं। जबकि बाकी फायदे लगभग वही हैं – 2GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS।
लेकिन BSNL इसी कीमत पर ग्राहकों को 30 दिन की वैलिडिटी दे रहा है, जो इसे और भी किफायती बना देता है।
BSNL का एंटरटेनमेंट पैक भी है धांसू
इतना ही नहीं, BSNL ने ₹151 का ऑल-इन-वन एंटरटेनमेंट प्लान भी लॉन्च किया है। इसमें ग्राहकों को BSNL BiTV प्रीमियम पैक, 450+ लाइव टीवी चैनल और 25+ OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस भी मिलेगा।