रणबीर कपूर की आने वाली फिल्मे बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ देगी

Ranbir Kapoor

रणबीर कपूर की एनिमल मूवी की बाद लोगो में उसका एक अलग ही क्रेज़ देखने को मिल रहा है। रणबीर कपूर की एनिमल मूवी साल 2023 में आयी थी उसके बाद साल 2024 मे कोई फिल्म रणबीर कपूर की नहीं आयी है और साल 2025 में भी शायद ही कोई फिल्म रिलीज़ होगी लेकिन साल 2026 से रणबीर कपूर की बड़ी फिल्मे आएगी जिसका सबको इंतेज़ार है। रणबीर कपूर की आने वाली फिल्मों की सूची में कई रोमांचक फिल्में शामिल हैं।

1 . Ramayana (2026)

रणबीर कपूर, सुपरस्टार यश और नितेश तिवारी की महाकाव्य रामायण में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। यह फिल्म एक 3 पार्ट में बनके तैयार होगी, जिसमें वाल्मीकि की रामायण की प्रमुख घटनाओं को शामिल किया जाएगा, जिसमें राम का वनवास, सीता का अपहरण और रावण के साथ महाकाव्य युद्ध शामिल है। यह अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक है, जिसका बजट ₹500 करोड़ से अधिक है।

इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की भूमिका निभाने वाले है, सुपरस्टार यश रावण की भूमिका में होंगे, साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में होगी और खबर आ रही है की विजय सेतुपति विभीषण और सनी देओल हनुमानजी की भूमिका में नजर आने वाले है।

इस फिल्म को बहोत भव्य वीएफएक्स और मोशन-कैप्चर तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसका फिल्म का उद्देश्य “द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स” जैसी हॉलीवुड फिल्म को टक्कर देना है। ए.आर. रहमान इस फिल्म के म्यूजिक पे काम करेंगे ऐसी अफवाह है। ये फिल्म साल 2026 में आने वाली है।

2. Love & War – Sanjay Leela Bhansali Movie

पद्मावत, बाजीराव मस्तानी और गंगूबाई काठियावाड़ी की अपार सफलता के बाद, संजय लीला भंसाली रणबीर कपूर के साथ “लव एंड वॉर” फिल्म बना रहे हैं। ये संजय लीला भंसाली की रणबीर कपूर के साथ दूसरी फिल्म होगी, इस से पहले उन्होंने रणबीर कपूर को उनकी पहेली फिल्म सावरिया से लांच किया था।

लव एंड वॉर के बारे में चर्चा हो हो रही है की ये फिल्म एक युद्ध पे आधारित एक भव्य रोमांटिक गाथा होगी, जो संभवतः ऐतिहासिक घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म में रणबीर कपूर के आलावा आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी मुख्य किरदार निभाएंगे। ये फिल्म एक लव ट्राइएंगल हो सकती है।

3. Brahmāstra Part 2: Dev

रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र साल 2022 में आयी थी और इस फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी थे, इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ अमिताभ बच्चन और आलिया भट्ट भी थे। शाहरुख़ खान भी फिल्म में एक बड़ा केमियो करते नजर आये थे। अब इस फिल्म का पार्ट 2 भी आने वाला है।फिल्म की कहानी वही से शरू होगी जहा पार्ट 1 की कहानी ख़तम हुई थी।

ब्रह्मास्त्र: पार्ट 1 के बाद, सीक्वल ब्रह्मास्त्र अपनी कहानी को और ज्यादा एक्स्प्लोर करेगा। रणबीर शिवा के रूप में अपनी भूमिका को फिर से दोहराएंगे, जो अब “दिव्य अस्त्र” धारक के रूप में अपनी शक्ति पहचान चूका हैं। फिल्म में नए किरदारों को पेश किया जाएगा, जिसमें एक अहम् किरदार होगा जो कोई बड़ा स्टार निभा सकता है। कहानी शिवा की अपनी शक्तियों पर नियंत्रण करने और देव को अराजकता फैलाने से रोकने के सफर पे चलेगी।

ब्रह्मास्त्र के सीक्वल में भी आपको बड़े स्टार नजर आ सकते है जैसे की पार्ट 1 में शाहरुख़ खान और नागार्जुन जैसे बड़े स्टार का अहम् रोल था वैसे ही पार्ट 2 एक बड़े यूनिवर्स को एक्स्प्लोर करेगा और ज्यादा बड़े चेहरे नजर आ सकते है।

4. Animal Park

संदीप रेड्डी वंगा की एनिमल की अपर सफलता के बाद एनिमल पार्क फिल्म से लोगो की उम्मीद खूब ज्यादा बढ़ चुकी है। एनिमल फिल्म का पहला पार्ट जहा ख़तम हुआ था वही के पोस्ट क्रेडिट सिन से लोगो की उत्सुकता बढ़ चुकी है।

Animal Park

एनिमल पार्क में रणबीर कपूर डबल रोल में होंगे और पॉजिटिव और नेगिटिव दोनों अंदाज़ में देखने को मिलेंगे। फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वंगा ने कहा है की फिल्म का अगला पार्ट और भी ज्यादा डार्क और वाइल्ड होगा। फिल्म की कहानी तो तैयार है लेकिन शूटिंग 2026 में शरू होगी। अभी संदीप रेड्डी वंगा प्रभास के साथ “स्परिट” फिल्म बनाने में व्यस्त है और रणबीर कपूर भी अपनी आने वाली फिल्म “रामायण” और “लव एंड वॉर” में व्यस्त होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *